भारत

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग से मचा हड़कंप, उज्जैन का वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
5 May 2025 1:57 PM IST
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग से मचा हड़कंप, उज्जैन का वीडियो सामने आया
x
देखें वीडियो.
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लग गई. यह आग शंख द्वार के पास एक कार्यालय की बेटरियों में लगी है. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है. आग इतनी भयानक है कि दूर से ही काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. इस घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है.
फिलहाल घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं हैं. आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है. अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मंदिर परिसर में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमे देखा जा सकता है कि धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है.
मंदिर परिसर में काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि दोपहर में अचानक से शंख द्वार के पास एक कार्यालय में शॉर्ट सर्किट हुआ. जिससे आग भड़क गई. जब तक मंदिर परिसर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था. आग की भीषणता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई.
फिलहाल सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है. मौके पर संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंच गई है. आग लगने के चलते मंदिर परिसर में अभी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. आग बुझाने में मंदिर स्टाफ की भी मदद ली जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story