भारत

युद्ध की तैयारी...पाकिस्तान पर सबसे बड़ा हमला होगा? रक्षा सचिव प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे

jantaserishta.com
5 May 2025 1:07 PM IST
युद्ध की तैयारी...पाकिस्तान पर सबसे बड़ा हमला होगा? रक्षा सचिव प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है. इस बीच, भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एक्शन की बड़ी तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र रक्षा सचिव राजेश कुमार के साथ अहम मीटिंग कर रहे हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जवाबी एक्शन की तैयारी में है. भारत के मिसाइल परीक्षण, अरब सागर में युद्धाभ्यास और जंगी जहाजों की तैनाती से पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है. इसी वजह से पाकिस्तान इतना डर गया है कि हवा-हवाई बयानबाजी कर रहा है. पाकिस्तानी फौज पर नेताओं की पकड नहीं है. लेकिन पाकिस्तानी नेता और राजनयिक एक से बढ़कर एक बेतुके बयान दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही सेना को खुली छूट दी है ताकि वह अपने हिसाब से टाइम और टारगेट तय करके जवाबी कार्रवाई कर सके. इसी के बाद से ही LoC पर तैनात बीएसएफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है लेकिन उसे वहां भी मुंह की खानी पड़ रही है.
अब पाकिस्तान के रूसी राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है. इससे पहले भी खौफ के साए में जी रहे पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी परमाणु बम की धमकी दे चुके हैं. पाकिस्तान सिर्फ जंग की धमकी दे रहा है. लेकिन हकीकत ये है कि उसके पास चार दिन जंग लड़ने लायक गोला बारूद तक नहीं है. उसने पैसा कमाने के लिए यूक्रेन को हथियार बेचे, जबकि पाकिस्तान की हथियार फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता लचर है.
पाकिस्तान में जब भुखमरी फैल गई थी, आटे की लूट मच रही थी तब पाकिस्तान ने चोरी छुपे हथियार बेचे. हालांकि इस पैसे का 80 फीसदी हिस्सा सेना ने रख लिाय. पाकिस्तान ने 2023 में 42 हजार रॉकेट, 60 हजार हॉवित्जर तोप के गोले और एक लाख 30 हजार 122 एमएम रॉकेट यूक्रेन को चोरी छुपे बेचे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story