
x
Amb. अंब। अंब हमीरपुर मार्ग के गांव ज्वार सिकरा दा परो में रात्रि ट्रक में अचानक आग लग गई। आग को फायर ब्रिगेड ने कंट्रोल किया। ट्रक गुजरात से कांगड़ा की ओर जा रहा था। जिसमें टाइल लोड थी। इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि आग से करीब 8 लाख का नुकसान हुआ है व 40 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। पुलिस थाना हरोली के तहत भदसाली में खेत में बनाए गए मोटर के कमरे से लोहे के पाइप व अन्य सामान चोरी कर भाग रहे एक चोर को पुलिस ने घालुवाल में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कूटर, सहित चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बालकृष्ण निवासी घालुवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पास दी शिकायत में बलराज चंद निवासी भदसाली ने बताया कि बालकृष्ण निवासी घालूवाल उसके खेत में स्थित मोटर रूम से लोहे के पाइप व अन्य सामान चोरी करके स्कूटर पर ऊना की ओर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चौकसी बढ़ा दी। इसी बीचआरोपी बालकृष्ण को स्कूटर सहित पकड़ लिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





