भारत

संयुक्त कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर में भडक़ी आग

Shantanu Roy
22 May 2026 4:12 PM IST
संयुक्त कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर में भडक़ी आग
x
Nadaun. नादौन। गुरूवार शाम शहर के संयुक्त कार्यालय परिसर के पीछे की ओर स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग भडक़ जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता तथा दमकल विभाग के प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉट सर्किट के कारण उठी चिंगारियां नीचे पड़ी सूखी घास पर गिरने के कारण आग भडक़ी और धुंआ-धुंआ
हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम निशांत शर्मा तथा विभाग के एस डी ओ अक्षय कुमार तुरंत मौका पर पहुंच गए। नादौन अंब मुख्य मार्ग किनारे स्थित इस ट्रांसफार्मर में लगी आग देखकर आस पास के लोगों ने तुरंत इसे बुझाने का प्रयास किया परंतु सूचना मिलते ही मौका पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। इस संबंध में एसडीओ अक्षय कुमार ने बताया कि घटना की जांच आरंभ कर दी गई है ताकि आग लगने के कारणों का शीघ्र पता चल सके। वहीं अचानक आग लग गई।
Next Story