भारत

Solanganaala में मकान में लगी आग सवा लाख की संपत्ति राख

Shantanu Roy
30 Jun 2024 11:04 AM GMT
Solanganaala में मकान में लगी आग सवा लाख की संपत्ति राख
x
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने से प्रभावित परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है। आग की यह घटना शनिवार दोपहर बाद की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसा आग की लपटें जैसे ही मकान से उठी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना अग्रिशमन केंद्र मनाली को भी ग्रामीणों ने दी और जानकारी मिलते ही अग्रिशमन केंद्र से टीम वाहन लेकर मौके पर पहुंची और आग पर
काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया।
कड़ी मशक्त के साथ आग पर काबू पा लिया गया। अग्रिशमन केंद्र मनाली के फायर आफिसर के मुताबिक आग की यह घटना शनिवार दोपहर बाद घटी है। उनकी टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया गया है। यह आग पूने राम और टिकम राम के घर में लगी थी। आग लगने से प्रभावित परिवार की काफी संपत्ति जली है। किचन, कमरे सहित अन्य सामान लकर राख हो गया है। आग लगने से एक लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है। विभाग ने लोगों के सहयोग के साथ ेक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।
Next Story