
x
Jawali. जवाली। पठानकोट-मंडी नेशनल हाई-वे पर शनिवार करीब 10बजे शाहपुर से पठानकोट की तरफ जा रही निसान कंपनी की मैग्नाइट कार में अचानक आग लग गई, लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हुआ यूं कि शाहपुर से कार पठानकोट की तरफ जा रही थी, जिसमें मात्र चालक ही था कि जौंटा में कार से अचानक धुआं निकलने लगा।
धुएं को देखकर चालक ने जैसे ही कार रोकी तथा बाहर निकला तो अचानक आग लग गई। धुआं ही धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने दौडक़र पानी इत्यादि डालकर तथा अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल गई थी। चालक मनु निवासी शाहपुर ने बताया कि कार से धुआं निकलने पर कार को रोका और जैसे ही बाहर निकला तो अचानक आग लग गई।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





