
x
Bhoranj. भोरंज। उपमंडल भोरंज के गांव धमरोल में एक गोशाला में अचानक भयंकर आग लग गई। आग लगने से गोशाला में रखा घास, गेहूं, चावल, इमारती लकड़ी तथा अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीडि़त परिवार को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धमरोल निवासी चमन लाल पुत्र भगवान दास की गोशाला में अचानक आग भडक़ उठी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के समय आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान नरेश कुमार ज्योति ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि गोशाला के अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में ग्रामीणों की सहायता की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





