भारत

FIR दर्ज, आयुष के जॉइंट डायरेक्टर पर लगा ये आरोप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 Jun 2022 11:42 AM IST
FIR दर्ज, आयुष के जॉइंट डायरेक्टर पर लगा ये आरोप, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में एक अधिकारी से उसके ही वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारियों के मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना छह महीने पुरानी बताई जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में तैनात रहे आयुष विभाग के रिसर्च अफसर की शिकायत पर तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. आयुष मंत्रालय में शिकायत की तो उसे ही नौकरी से टर्मिनेट कर दिया गया.

घटना के छह महीने बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से दखल दिए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रिसर्च अफसर से मारपीट का आरोप आयुष विभाग के जॉइंट डायरेक्टर पर है. जानकारी के मुताबिक गोपी बी गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में पीसीआई एम एंड एच के माइक्रोबायोलॉजी संकाय में रिसर्च अफसर के पद पर तैनात थे.
गोपी का आरोप है कि 6 दिसंबर 2021 को पीसीआईएम एंड एच के जॉइंट डायरेक्टर जीबीआर जोसफ उनके कमरे में आए. उन्होंने आरोप लगाया कि जोसफ ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट भी की. गोपी बी की ओर से की गई शिकायत के अनुसार जीबीआर जोसेफ के साथ ही रमेश, ललित तिवारी, उदय, रविंद्र, मुकेश समेत कई कर्मचारी भी उनके कक्ष में आ घुसे और गाली-गलौज की.
उन्होंने कहा है कि घटना से एक दिन पहले रविवार का दिन था और रविवार के दिन उन्होंने एक रिसर्च रिपोर्ट ऑनलाइन दाखिल की थी. इसी को लेकर जॉइंट डायरेक्टर उनसे खफा थे. पीड़िता दावा है कि मारपीट की घटना के इसकी शिकायत पुलिस से भी की लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई.
उन्होंने ये भी कहा है कि मेरी पत्नी ने भी आयुष मंत्रालय को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी थी लेकिन आरोपियों की जगह उल्टा उनके खिलाफ ही एक्शन ले लिया गया. घटना के करीब तीन महीने बाद 31 मार्च को आयुष मंत्रालय ने गोपी बी को टर्मिनेट कर दिया था.
गोपी बी ने इस मामले में कोर्ट जाने की भी जानकारी दी है. अब गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज की दखल के बाद मधुबन बापूधाम थाने की पुलिस ने गोपी बी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है.मधुबन बापूधाम पुलिस ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी रतन सिंह को सौंपी है. रतन सिंह ने कहा है कि जांच की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story