भारत

टिकट आवेदन के लिए कांग्रेस के दावेदारों को आखिरी मौका

Shantanu Roy
28 April 2026 6:07 PM IST
टिकट आवेदन के लिए कांग्रेस के दावेदारों को आखिरी मौका
x
शिमला। हिमाचल के चार नगर निगमों में कांग्रेस टिकट के चाह्वानों के लिए आवेदन करने का मंगलवार को आखिरी मौका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आवेदन की समयावधि को बढ़ा दिया है। इसके तहत अब दावेदार मंगलवार बाद दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते है। अभी तक चार नगर निगमों की 64 सीटों के लिए कुल 178 आवेदन आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन में चुनावों की तिथि घोषित हो चुकी है। इसके तहत 17 मई को मतदान होना है और चुनावों का परिणाम 31 मई को आएगा। पार्टी सिंबल पर होने वाले इन चुनावों के लिए कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से दावेदारों से आवेदन मांगे थे। इसके तहत धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों में कांग्रेस टिकट के लिए 54 ने टिकट के लिए
आवेदन किया है।

इसी तरह पालमपुर नगर निगम से पार्टी टिकट के लिए अभी तक 39 दावेदार सामने आए हैं। सूचना के अनुसार मंडी नगर निगम के 15 वार्डों के लिए 25 आवेदन आए हैं। सोलन नगर निगम के तहत कांग्रेस टिकट हासिल करने के लिए 60 आवेदन आ चुके हंै। इस नगर निगम में कुल 17 वार्ड है। नगर निगम चुनावों के लिए नामांकन की तिथि आयोग की ओर से 29 व 30 अप्रैल तथा दो मई तीन बजे तक तय की है। नॉमिनेशन की जांच चार मई को होगी। उधर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि कांगे्रस टिकट के लिए आवेदन करने की समयावधि को मंगलवार तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष आवेदन कर सकते हैं।
Next Story