भारत
दो गुटों के बीच झगड़ा, बुजुर्ग की मौत, क्या है पूरा मामला?
jantaserishta.com
5 May 2025 4:00 PM IST

x
पुलिस की कार्रवाई जारी.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में रविवार की देर शाम दो गुटों के बीच दीवार को लेकर विवाद हो गया. इसमें एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान फेरू के रूप में हुई है. परिजनों ने पड़ोस के युवक और उसके परिजनों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है.
जानकारी के अनुसार, मुरथल निवासी फेरू का पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ मकान की साझी दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी इस दीवार को लेकर कहासुनी और तनातनी हो चुकी थी.
रविवार की देर शाम एक बार फिर विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. फेरू के भतीजे ने बताया कि पड़ोस के युवक व उसके परिजनों ने झगड़े के दौरान बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए. उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का मामला है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी और दीवार को लेकर पड़ोसियों में गहरा विवाद था.
मामले की जानकारी मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच अधिकारी एसआई बृजपाल सिंह ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन फिलहाल मृतक के शरीर पर किसी गंभीर बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है. पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





