भारत

देश के भविष्‍य पर नेपाली छात्र का जोशीला भाषण

Harrison
14 May 2025 4:01 PM IST
देश के भविष्‍य पर नेपाली छात्र का जोशीला भाषण
x
नेपाल के एक स्टूडेंट ने ऐसा जोशीला भाषण दिया जिसकी हरतफ चर्चा हो रही है। स्टूडेंट का नाम अभिस्कार राउत है। वो स्कूल के कार्यक्रम में स्पीच दे रहा था। होली बेल स्कूल के हेड बॉय के रूप में उसने अपना परिचय दिया है। स्पीच में अभिस्कार ने नेपाल की स्थिति की बात की है। वहीं उसने नेपाल के इतिहास और गौरव की बात भी की है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर छात्रों के स्कूल में दिए स्पीच वायरल होते रहते हैं। कभी बच्चों की स्पीच सुनकर हंसी आती है तो कभी उनका जोशीला भाषण यूजर्स को हैरानी में डाल देता है।
नेपाल के एक स्टूडेंट ने भी स्कूल में एक ऐसा ही जोशीला भाषण दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। स्कूली कार्यक्रम में दिए स्पीच में स्टूडेंट ने नेपाल के विकास और उज्जवल भविष्य की बात की। हालांकि, जिस अंदाज में उसने स्पीच दी, उसे सुनकर लोग हैरान हैं।
Next Story