भारत

महिला अधिकारी की बेटी ने किया सुसाइड, प्री-बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर उठा ली गलत कदम

Nilmani Pal
6 Jan 2026 7:10 AM IST
महिला अधिकारी की बेटी ने किया सुसाइड, प्री-बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर उठा ली गलत कदम
x
पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश। नर्मदापुरम के शांतिकुंज कालोनी में रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा शुभि राजपूत ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय छात्रा की मां मंजू राजपूत छत पर धूप सेंकने गई थी. मृतका शहर के सर्वाइट कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा थी.

जानकारी के अनुसार सोमवार को स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग थी. जिसमें छात्रा और उसकी मां दोनों शामिल हुए थे. मीटिंग में प्री-बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट भी मिले. जिसमें शुभि का नंबर अपेक्षाकृत कम आया था. स्कूल से लौटने के बाद जब उसकी मां छत पर थी, तभी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

कोचिंग का समय हुआ तो मां ने नीचे आकर बेटी को देखने लगी. इस दौरान बेटी का शव फंदे से लटका मिला. जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुभि राजपूत के माता-पिता दुर्गेश और मंजू राजपूत बेटी की मौत से गहरे सदमे में हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए. मृतका की बड़ी बहन भोपाल में पढ़ाई कर रही है, जबकि पिता की दुकान है और मां महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर है. देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. छात्रा की सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. परिजनों के बयान के आधार पर ही कारणों का पता चलेगा.

Next Story
null