भारत

महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गैंगरेप का जिक्र

Nilmani Pal
24 Oct 2025 2:57 PM IST
महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गैंगरेप का जिक्र
x
पढ़े पूरी खबर
महाराष्ट्रसतारा जिले में एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसने एक नोट छोड़ा है जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता गुरुवार देर रात फलटन के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि मृतका बीड जिले की रहने वाली थी और फलटन तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थी. अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच महीनों में सतारा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिसके चलते वह जान दे रही है.

उसने लिखा कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने ने कई बार उसके साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया, और एक अन्य पुलिसकर्मी प्रशांत बनकर ने भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. सतारा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हम पीड़िता के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में लिखे आरोपों की भी जाँच कर रहे हैं.'

इस बीच, महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने कहा, 'हमने मामले का संज्ञान लिया है और सतारा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. आरोपियों की तलाश के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.'

Next Story
null