भारत

महिला आरक्षक की मौत, चेकिंग पॉइंट में गाड़ी ने कुचला

Nilmani Pal
12 Jun 2025 6:14 AM IST
महिला आरक्षक की मौत, चेकिंग पॉइंट में गाड़ी ने कुचला
x
बड़ा हादसा

बिहार। पटना में एक वाहन चालक ने महिला सिपाही को कुचल कर मार डाला है। वाहन चालक ने दारोगा और एक अन्य महिला सिपाही को जख्मी भी कर दिया है। दरअसल पटना एसके पुरी थाना अंतर्गत अटल पथ पर पुलिस देर रात वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी ने दारोगा व दो महिला सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए महिला सिपाही की हालत काफी गंभीर थी। बाद में महिला सिपाही की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस एक गाड़ी को रोक कर उसकी जांच कर रही थी। इसी बीच दूसरी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। इसी दौरान जांच कर रही महिला पुलिसकर्मी समेत 3 बुरी तरीके से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई थी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि पटना में बुधवार की देर रात पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस के कई आला अफसर सड़कों पर उतरे और वाहन की जांच की। लेकिन एसके पुरी में एक ड्राइवर ने दुस्साहस का परिचय दिया और तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया।

Next Story
null