भारत

महिला सिपाही पर चढ़ा रील्स का बुखार, जानें क्यों जेल जाना पड़ा

jantaserishta.com
29 Jun 2024 10:39 AM IST
महिला सिपाही पर चढ़ा रील्स का बुखार, जानें क्यों जेल जाना पड़ा
x
पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुट गई है।
पटना: रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना आजकल लोगों का शगल बन गया है। इसमें कोई पीढ़ी पीछे नहीं है। यहां तक कि पुलिस कर्मी भी वर्दी के साथ रील्स बनाने से बाज नहीं आते जबकि कई बार कार्रवाई हो चुकी है। फिर भी ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से है जहां महिला सिपाही को रील्स बनाने के चक्कर में जेल जाना पड़ गया।
वर्दी में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के शौक और सभ्यता द्वार के पास एक लड़की से मारपीट करना महिला सिपाही को महंगा पड़ गया। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। महिला सिपाही नालंदा जिला बल में तैनात है। गांधी मैदान के थानेदार सीताराम प्रसाद ने बताया कि आरोपित महिला सिपाही उसके पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुट गई है।
पिटाई की पीड़िता सिम्पी सिंह ने घटना को लेकर बताया कि महिला सिपाही अमृता कुमारी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। उसे डिलीट करने के लिए उससे गुहार लगा रही थी, लेकिन वह अनसुना करती रही। गुरुवार को महिला सिपाही पति अजीत कुमार व कथित देवर नीरज कुमार के साथ मिल गई। उसने जब उसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो सिपाही धौंस जमाने लगी। विरोध किया तो उसका पति और देवर बदसलूकी के साथ ही मारपीट करने लगे। इस घटना की शिकायत थाने में की।
इस संबंध में थानेदार सीताराम प्रसाद ने बताया कि सिपाही अमृता कुमारी, उसके पति और देवर पूर्वी चम्पारण के रहने वाले हैं। महिला सिपाही वर्दी में वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती है। इसी क्रम में एक लड़की का बिना बताए ही उसका वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया था। पीड़िता ने डिलीट करने को कहा तो मारपीट और छेड़खानी की गई। यह एक अपराध है जिसे लेकर कार्रवाई की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story