छत्तीसगढ़

Dhamtari हादसे में युवक की मौत

Nilmani Pal
29 Jun 2024 10:29 AM IST
Dhamtari हादसे में युवक की मौत
x

धमतरी dhamtari news। धमतरी Dhamtari शहर से लगे ग्राम रुद्री Village Rudry में मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई। घटना में मवेशी और युवक दोनों की मौत हो गई। घटना देर रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार घटना रुद्री थाना Rudri Police Station के सामने हुई।

chhattisgarh news बाइक सवार मनीष ध्रुव (25) पुत्र अमरसिंग ध्रुव रुद्री की ओर से अपने घर गौरी नगर जा रहा था। थाना के पास सड़क में बैठे मवेशी से जा टकराया। टक्कर इतनी तेजी के साथ हुआ कि बाइक सवार टकराने के बाद तीन फीट ऊपर उछला और नीचे जमीन में गिर गया।

chhattisgarh जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोट आई तत्काल रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान को सूचना मिली। घायल को उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद मवेशी की भी मौत हो गई। रुद्री थाना प्रभारी विंकेश्वरी पिंदे ने बताया कि घटना की विवेचना जारी है।

Next Story