भारत

उफनते नाले और खराब सडक़ के बीच सामान्य वाहनों के फंसने का डर

Shantanu Roy
6 Jun 2026 4:57 PM IST
उफनते नाले और खराब सडक़ के बीच सामान्य वाहनों के फंसने का डर
x
Keylong. केलांग। पर्यटन सीजन के बीच विश्व प्रसिद्ध चंद्रताल झील की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए प्रशासन और स्थानीय जानकारों ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मार्ग पर कुछ नालों में सडक़ क्षतिग्रस्त होने और पानी के बहाव के कारण सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार चंद्रताल मार्ग पर कई स्थानों पर सडक़ की स्थिति खराब होने से छोटे और सामान्य वाहनों के फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पर्यटकों को फिललहाल केवल फोर बाई फोर वाय फोर वाहनों के माध्यम से ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय नालों में पानी का बहाव बढऩे से सडक़ पार करना और अधिक
कठिन हो जाता है।


कई वाहन चालकों को मार्ग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले सडक़ और मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा जोखिम उठाने से बचें। विशेष रूप से कम ग्राउंड क्लीयरेंस वाले वाहनों को चंद्रताल मार्ग पर ले जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भी यात्रियों से सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए फोर बाई फोर वाहनों को प्राथमिकता देने और मौसम के अनुसार यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय नालों में पानी का बहाव बढऩे से सडक़ पार करना और अधिक कठिन हो जाता है। कई वाहन चालकों को मार्ग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Next Story