भारत
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका, 300 परीक्षार्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
jantaserishta.com
15 March 2024 1:55 PM IST

x
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका, 300 परीक्षार्थियों को झारखंड पुलिस ने हिरासत में लिया
दो होटलों में रुकवा कर प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे।
रांची: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित की जा रही शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में एक साथ शामिल होने जो रहे करीब 300 परीक्षार्थियों को झारखंड के हजारीबाग की पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लियाहै संदेह है कि इन अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध करा दिए गए थे और उन्हें हजारीबाग के दो होटलों में रुकवा कर प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे।
ये सभी छात्र तीन-चार बसों में सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे, तब हजारीबाग के बरही में इन्हें रोक लिया गया। परीक्षा शुरू हो गई है, लेकिन ये छात्र सेंटर तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस के कई अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही बिहार के भी कुछ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिल रही है।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को 2 पाली में आयोजित की जा रही है। यह बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र छात्रों को उपलब्ध कराने के बाद पिछले दो दिनों से पढ़ाया जा रहा था। शुक्रवार को छात्र अलग-अलग बस से परीक्षा स्थल के लिए रवाना हुए थे।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से किसी परीक्षार्थी के पास उनका मोबाइल नहीं है। इससे पहली नजर में यह माना जा रहा है कि इन्हें परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले किसी गैंग के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था। इनके मोबाइल संभवतः गैंग ऑपरेटर्स द्वारा इसलिए जब्त किए गए हैं, ताकि वे प्रश्नपत्र दूसरों से शेयर न कर सकें। इनके पास से प्रश्नों के सेट भी बरामद किए गए हैं।
हिरासत में लिए गए परीक्षार्थियों में 50 से अधिक महिलाएं और लड़कियां भी हैं। हजारीबाग जिला पुलिस के एक अफसर ने बताया कि छात्रों से पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला प्रश्न पत्र लीक से जुड़ा हुआ है। यह जांच का विषय है कि जो प्रश्न पत्र छात्रों से बरामद किया गया है, वह प्रश्न क्या परीक्षा में आया है या नहीं। इसे लेकर बिहार पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
Tagsबिहार लोक सेवा आयोगबीपीएससीशिक्षक नियुक्ति परीक्षाझारखंडहजारीबागBihar Public Service CommissionBPSCTeacher Appointment ExaminationJharkhandHazaribagh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





