भारत
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान के पिता पहुंचे थाने, किया चौंकाने वाला खुलासा
jantaserishta.com
18 Sept 2023 4:57 PM IST

x
बेटी को बदनाम करने की साजिश रची गई है.
जींद: हरियाणा के जींद से एक अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पीड़िता के पिता ने सदर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने कहा कि वीडियो को एडिट कर उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश रची गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस मामले पर डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
बता दें, पीड़िता ने जनवरी में जंतर मंतर पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बड़े खुलासे किए थे. महिला पहलवान का दावा था कि बृजभूषण होटल में अपने कमरे का दरवाजा खुला रखते थे. जबकि नियम है कि फेडरेशन का कोई भी सदस्य खिलाड़ियों के साथ होटल में नहीं ठहर सकता है. लेकिन बृजभूषण उसी होटल में रुकते थे. जहां महिला खिलाड़ी ठहरती थीं.
इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस उस सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में जुटी है, जहां से ये फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए हैं. इसके अलावा जिन लोगों ने इन्हें फॉरवर्ड किया, उनके बारे में भी पता किया जा रहा है.
Tagsहरियाणाजींदअंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानहरियाणा पुलिसHaryanaJindInternational Women WrestlerHaryana Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





