भारत

पिता ने जिला अस्पताल की लापरवाही से बेटी को खोया, सड़क किनारे किया अंतिम संस्कार

Nilmani Pal
11 Jan 2026 7:21 AM IST
पिता ने जिला अस्पताल की लापरवाही से बेटी को खोया, सड़क किनारे किया अंतिम संस्कार
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। सीहोर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बेबस पिता ने सड़क किनारे ही अपनी नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया. जिसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो 6 जनवरी का है.

जानकारी के अनुसार संतोष जाट की पत्नी ममता जाट को 30 दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 2 जनवरी 2026 की रात 2:22 बजे महिला ने एक प्री-मैच्योर बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन मात्र 900 ग्राम था. गंभीर हालत में शिशु को एसएनसीयू में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान 5 जनवरी दोपहर 3:30 बजे उसकी मौत हो गई.

मासूम की मौत के बाद पिता संतोष जाट ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल के सामने सड़क पर बैठ गया. वहीं काफी मशक्कत के बाद संतोष को सड़क से हटाया गया. जिसके बाद लाचार बेबस पिता ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से आहत होकर घर ले जाते वक्त अपनी बच्ची का सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार कर दिया.

मामले में जिला अस्पताल के सीएस ने बताया कि नवजात प्रीमेच्योर था, उसके पिता को घर तक जाने की शव वाहन की व्यवस्था भी कराई गई थी. लेकिन वह शव वाहन में नहीं गया. अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन का जो भी कहना हो, लेकिन इस घटना ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.


Next Story
null