भारत

ससुर ने घर से निकाला, बहू ने आपबीती बयां की

Nil dhankar
28 May 2025 7:19 AM IST
ससुर ने घर से निकाला, बहू ने आपबीती बयां की
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। न्यू आगरा निवासी महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध और ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि ससूर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसपर गंदी नजरें रखते हैं। वहीं, पति के दूसरी से संबंध के चलते पति भी ससुर को कुछ नहीं कहते हैं। शिकायत पर पुलिस ने पति मानवेंद्र, सास गीता, ससुर भूपेंद्र, देवर नरेंद्र सिंह, देवरानी गीतिका के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता विनेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी नवंबर 2020 में मानवेंद्र पुत्र भूपेंद्र निवासी जयपुर के साथ हुई थी। ससुराल में जाने के बाद पति ने काम का बहाना बनाकर मुंह मोड़ लिया। पता करने पर मालूम चला की पति के अन्य किसी महिला के साथ संबंध हैं। ससुर-सास आदि से शिकायत पर उन्होंने हैसियत के हिसाब से दहेज न देने की बात कही। ससुर गंदी नजर रखने लगा। छेड़खानी करने लगा। अन्य लोग भी अतिरिक्त दहेज न लाने पर मानसिक उत्पीड़न करने लगे।

पति और ससुराल वालों से परेशान होकर पीड़िता अपने मायके आ गई। दोबारा ससुराल गई तो ससुर ने घर में घुसने नहीं दिया। अभद्र व्यवहार कर बाहर से ही लौटा दिया। परेशान होकर महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बहरहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि मामले में पुलिस ने मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा कि जल्द कड़ी कार्रवाई होगी।

Next Story
null