भारत

पिता पर लगा 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 July 2026 5:06 PM IST
पिता पर लगा 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
x
Una. ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ पिता द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने पर महिला पुलिस थाना ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत को महिला पुलिस थाना ऊना को सौंपा गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story