भारत

पिता और सौतेली मां ने बच्चे को बेरहमी से मारा, मुर्दा घर में हुआ हंगामा

Nilmani Pal
14 March 2026 7:13 AM IST
पिता और सौतेली मां ने बच्चे को बेरहमी से मारा, मुर्दा घर में हुआ हंगामा
x
सनसनीखेज खबर

यूपी। राजधानी लखनऊ में चौक के लाजपतनगर में गुरुवार को संदिग्ध हालात में हुई चार वर्षीय अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ हुई बेरहमी का पता चला है। उसके पिता और सौतेली मां ने दीवार पर पटका था। इसके पहले डंडे और थप्पड़ों से उसे इतना पीटा कि पूरा शरीर नीला पड़ गया। पूरे शरीर पर 21 चोटें मिली हैं और सिर की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है। अर्नव की मौत से आक्रोशत उसके मामा ने पोस्टमार्टम हाउस में पिता से सवाल-जवाब किए तो दोनों में हाथापाई हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें अलग कराया।

उन्नाव में शुक्लागंज स्थित अंबिकापुरम निवासी अर्नव की नानी सुधा की तहरीर पर चौक पुलिस ने पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। भीष्म यहां लाजपतनगर में रहता है। केजीएमयू के पास उसकी फोटो स्टेट की दुकान है। इसके अलावा वह अधिवक्ता भी है। गुरुवार को घर के अंदर अर्नव की मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। अर्नव के मामा रोहित कश्यप और आलमबाग निवासी मौसी काजल ने हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को अर्नव के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसमें हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम के मामा रोहित ने बताया कि उसकी बहन स्वाती (अर्नव की मां) का विवाह भीष्म से 23 नवंबर 2020 को हुई था। मैट्रिमोनियल साइट से रिश्ता भीष्म के बारे में जानकारी हुई थी। 16 अक्तूबर 2021 को स्वाती ने अर्नव को जन्म दिया था। स्वाती बेटे के जन्म के बाद से बहुत खुश थी। इसके कुछ महीने बाद वह बीमार हो गया। अप्रैल 2022 में स्वाती की मौत हो गई थी। चूंकि अर्नव छोटा था। परवरिश के लिए उसे अपने घर शुक्लागंज लेकर चला गया था। वहां उसे रखा था। इस बीच भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी कर ली। कोर्ट के आदेश पर अर्नव की कस्टडी उसके पिता भीष्म को अगस्त 2025 में मिल गई।

रोहित ने बताया कि अर्नव को उसके पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी बुरी तरह पीटती थी। यह जानकारी उसके पड़ोसियों ने कई बार दी थी। भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी, अर्नव को भूखा रखते थे पीने को दूध तक नहीं देते थे। भीष्म की शादी के बाद एक दो बार अर्नव को देखने के लिए उसके घर आया था। भीष्म का व्यवहार ठीक न होने के कारण नहीं आता था।


Next Story
null