भारत

पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने गाया 'तूने मुझे बुलाया शेरावालिये'

jantaserishta.com
24 Jan 2025 9:07 AM IST
पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने गाया तूने मुझे बुलाया शेरावालिये
x
समय-समय पर अलग-अलग रूप देखने को मिलता रहता है।
कटरा: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का राजनीति के साथ धार्मिक मसलों पर भी समय-समय पर अलग-अलग रूप देखने को मिलता रहता है। उनका अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कटरा के एक आश्रम में माता की भक्ति में लीन नजर आए।
नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कटरा के आश्रम में गायक के साथ शामिल होकर 'तू ने मुझे बुलाया शेरावालिये' मैं आया मैं आया शेरावालिये', भजन गाकर सभी को चौंका दिया। वायरल वीडियो 23 जनवरी (गुरुवार) का है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला गुरुवार को कटरा के एक आश्रम में 'भजन' कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने भजन गाने के अलावा, रोपवे परियोजना के विरोध में कटरा के लोगों के समर्थन की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि "मंदिर का संचालन करने वालों को कोई भी ऐसा काम करने से बचाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों के लिए समस्या पैदा न हो।" इसके अलावा एनसी अध्यक्ष ने शहर के हितों पर विचार किए बिना रोपवे का निर्माण करने के लिए बोर्ड की आलोचना भी की।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आप सभी ने साहस दिखाया और इसे रोकने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्हें एहसास हो गया है कि सत्ता सरकार के पास नहीं, लोगों के पास है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल अप्रैल में रामधुन को लेकर फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story