भारत

किसानों को गेहूं का 10.17 करोड़ भुगतान

Shantanu Roy
18 May 2026 5:31 PM IST
किसानों को गेहूं का 10.17 करोड़ भुगतान
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में किसानों को गेहूं की फसल का 10.17 करोड़ भुगतान जारी कर दिया गया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए बनाए गए दस गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 4372.75 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए आठ अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से 15 जून तक इन केंद्रों में गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें धौलाकुंआ, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर जिला ऊना, मार्केट यार्ड टकारला जिला ऊना, मारकेट यार्ड नालागढ़, बद्दी इंडस्ट्री शेड मलपुर जिला सोलन, फतेहपुर अनाज मंडी, मिलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा शामिल हैं।

इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 1579 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विभाग के पोर्टल पर 1579 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1553 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए गए हैं। इसके अलावा 1492 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं।
Next Story