
x
Bhoranj. भोरंज। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की समस्या लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। सडक़, बाजार और खेतों में घूम रहे पशु अब लोगों की सुरक्षा और किसानों की आजीविका दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जबकि आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बस्सी चौक जो क्षेत्र का व्यस्त मार्ग माना जाता है वहां दिनभर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। सडक़ के बीचोंबीच बैठे पशुओं के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। खासकर सुबह और शाम के समय जब यातायात अधिक रहता है, तब वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
कई बार वाहन चालक पशुओं को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक एक दर्जन से अधिक लोग इन लावारिस पशुओं की वजह से घायल हो चुके हैं। कई दोपहिया वाहन चालक पशुओं से टकराकर चोटिल हुए, जबकि कुछ लोगों पर आक्रामक पशुओं ने हमला भी किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पशु अचानक लोगों की ओर दौड़ पड़ते हैं, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है। किचनगार्डन में घुस रहे लावारिस पशु फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई सब्जियों के पौधों को पशु बर्बाद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई पशु मालिक अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं, जिस कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पशु मालिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लापरवाही पर रोक लग सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





