
x
बस्सी। किसानों द्वारा हिमाचल किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामरेड भाग सिंह चौधरी की अगुवाई में चरमरा गई सिंचाई व्यवस्था को लेकर गांव टोबा, झिड़ीयां, लखनो और धरोट के किसानों ने जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया चंगर क्षेत्र मध्यम सिंचाई परियोजना का रखरखाव एक ठेकेदार को कई वर्षों से लगातार दिया जा रहा है, लेकिन उक्त ठेकेदार के पास जो कामगार काम कर रहे हैं उन्हें एक वर्ष से मेहनताना नहीं मिल रहा है। जिसके चलते इस स्कीम का कामकाज ठप्प हो गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएच उपमंडल बस्सी में जेई की पांच पद काफी समय से खाली पड़े हैं, जिसके कारण सारा कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में आईपीएच विभाग के मंत्री और कई बार विभाग के अधिकारियों के ध्यान में भी यह बात लाई गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
पंचायत धरोट के गांव लखनु और धरोट में 19 को पानी छोड़ा जाना था लेकिन कामगारों की हड़ताल के कारण इन सभी गांवों के किसान परेशान हो रहे हैं। बिना पानी के फसलें बर्बाद होने जा रही हैं। महंगे बीज, खाद डालकर फसल बीजाई की थी, लेकिन अब फसलों को पानी की जरूरत है लेकिन पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लेकर किसान चिंतित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, जल शक्ति विभाग के मंत्री और जिलाधीश बिलासपुर को पत्र प्रेषित कर गुहार लगाई है कि उपरोक्त समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, एसडीएम नैना देवी और एसडीओ बस्सी जल शक्ति विभाग को समस्या के तुरंत समाधान की मांग उठाई है। इस मौके कामरेड भाग सिंह चौधरी, करमचंद राणा कमेटी सचिव टोबा, रामपाल ठाकुर कमेटी प्रधान धरोट, अवतार सिंह कमेटी प्रधान झिडिय़ां और मदनलाल, अशोक, सुरजीत सिंह, जगदीश शर्मा, जसवीर सिंह, राजकुमार, राम आसरा, राम सिंह, रामप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





