भारत

किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत

Admin4
3 March 2024 2:13 PM GMT
किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत
x
बड़ागांव /अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। रामपुर ग्रंट निवासी तुलसीराम 45 वर्ष पुत्र राजा राम रावत सुबह हुई बारिश के बाद अपने खेत पर जा रहा था। इसी बीच फिर बारिश शुरू हो गयी। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वो उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रधान दुर्गा प्रसाद निषाद ने बताया कि मृतक तुलसीराम घर से खेत में फसल देखने जा रहा था। इसी बीच बिजली गिरी। अपने बचाव के लिए वो आम के पेड़ के नीचे भागा लेकिन खुद को बचा नहीं पाया।
Next Story