
x
Hospice. धर्मशाला। धर्मशाला में होने वाले आईपीएल क्वॉलिफायर-1 में टिकटों के दामों में तीन गुणा से भी अधिक बढ़ौतरी करके क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है। पिछले वर्ष ही मई में हुए आईपीएल मैचों में 1200, 1500, 1800 व दो हज़ार की बजाय इस वर्ष सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए से बेची गई। वहीं, आरसीबी व गुजरात टाइटंस में होने वाले क्वॉलिफायर-1 के लिए दामों में बढ़ोतरी कर सबसे कम मूल्य की टिकट छह हज़ार में कर दी गई है। अब स्टेडियम में ऑनलाइन छह हज़ार से 50 हज़ार रुपए तक की टिकट बेची जा रही है। कॉपरेट बॉक्स में एक टिकट के 50 हज़ार रुपए दाम रखे गए हैं, जिसमें मात्र एक बॉक्स ही खाली दिखाया जा रहा है। वहीं, क्लब लॉज मैन पैवेलियन जो कि पिछले मैचों में 22500 में था, उसे 30 हज़ार व पैवेलियन टैरेस 12500 की बजाय 25 हज़ार में बेचा जा रहा है।
आम लोगों की पहुंच से मैच की टिकट आयोजकों की ओर से पूरी तरह से बाहर कर दी गई है। इतना ही नहीं मैच में ऑफलाइन टिकट कांउटर भी एचपीसीए की ओर से नहीं लगाए जा रहे हैं। जबकि हार्ड कॉफी वाले पास अपने चेहतों को वितरित किए जा रहे हैं। पैसे खर्च करने वाले दर्शकों के लिए ई-टिकट की व्यवस्था की गई है, जबकि चेहतों के प्रवेश के लिए ऑफलाइन जुगाड़ लगाकर पिछले तीन मैचों में सैकड़ों लोगों को प्रवेश करवाए गए हैं। उधर, एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि आईपीएल में टिकट बिक्री का अधिकार पूरी तरह फ्रेंचाइजी के पास होता है। इसमें एचपीसीए की कोई भूमिका नहीं होती। आईपीएल के क्वॉलिफायर-1 मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस की टीम ने रविवार को धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। टीम के खिलाडिय़ों ने नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ फील्डिंग सत्र में भी हिस्सा लिया। धर्मशाला में खिलाडिय़ों ने करीब तीन घंटे तक अभ्यास कर आगामी मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बल्लेबाजों ने तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अलग-अलग रणनीतियों पर काम किया, जबकि गेंदबाजों ने डेथ ओवर और पावरप्ले की योजनाओं को लेकर विशेष अभ्यास किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





