भारत

परिजन प्यार के खिलाफ हुए, युवक ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
1 March 2026 6:58 AM IST
परिजन प्यार के खिलाफ हुए, युवक ने किया सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। हाथरस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेमी युवक ने खुदकुशी कर ली। प्रेमी को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका की उसके माता पिता ने पिटाई की है तो वह सहन नहीं कर सका और गुस्से में आकर फंदे पर लटक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक युवक का काफी लंबे समय से एक युवती से प्रेम संबंध थे। प्रेमी युवक के परिजनों को यह बात अच्छी नहीं लग रही थी। लिहाजा उन्होंने प्रेमिका के घर जाकर उसकी शिकायत कर दी। इससे युवती को उसके परिवार के लोगों ने मारापीटा। जब यह बात प्रेमी युवक को पता चली तो वह गुस्से में आ गया और उसने अपने घर में जाकर फंदे पर लटक गया। काफी देर तक परिवार के लोग यहीं समझते रहे कि वह सो रहा है, क्योकि युवक के परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए चले गये थे।

घर पर केवल युवक की भाभी थी। जब भाभी ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। गांव के तमाम लोग जमा हो गये। कोहराम मच उठा। सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर श्याम सिंह का कहना है कि युवक ने खुदकुशी की है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Next Story
null