भारत

संपर्क न होने से परेशान परिवार के लोग

Shantanu Roy
29 Aug 2025 4:41 PM IST
संपर्क न होने से परेशान परिवार के लोग
x
Bharmour. भरमौर। मणिमहेश यात्रा पर गए लोगों से संपर्क न होने से परिवार के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। यात्रा ऑफिशियल 25 अगस्त को बंद कर दी गई थी मगर चार दिनों बाद भी जो लोग चंबा से मणिमहेश को निकल चुके हैं उनका कोई आता पता नहीं है। प्रशासन की तरफ से आज तक कोई उपडेट नहीं आई है कि लोग भरमौर में हैं या मणिमहेश में फंसे हैं जोकि यात्रियों के परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया है।


जब प्रशासन ने 25 तारीफ को आधिकारिक रूप से यात्रा बंद करने की घोषणा कर दी थी तो प्रशासन जिम्मेदारी थी कि तत्काल प्रभाव से ऊपर गए यात्रियों को सुरक्षित वापिस लाते मगर चार दिनों तक अभी एक भी यात्री चंबा नहीं पहुंचा है मात्र छह लोगों जोकि बीमार थे को छोड़ कर जिन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से लाया गया था। जिन लोगों के परिवार के सदस्य इस यात्रा पर गए हैं उन्होंने प्रशासन से मांग की है जो लोग भरमौर में है उनकी सूची सोशल मीडिया में डाले।
Next Story