भारत

Fake Note: नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 7 महिलाएं गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Jun 2024 4:40 PM GMT
Fake Note: नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 7 महिलाएं गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Meerut: मेरठ। मेरठ में शुक्रवार को महिला का दो महीने का बच्चा चुराकर भागने वाली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा। Police caught ये महिलाएं बच्चा चोरी के साथ टप्पेबाजी भी करती थीं। एक वीडियो पुलिस को मिला है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह असली नोटों की गड्डी में कोरे कागज लगाकर उन्हें बेवकूफ बनाती थीं। महिलाओं के पास पुलिस को इसी तरह नोटों की गड्डियां भी मिली हैं, जिनमें दिखाने के लिए ऊपर, नीचे असली नोट लगे थे। लेकिन, गड्डी के बीच में सारे खाली कागज लगाए हुए थे। इस तरह ये महिलाएं जालसाजी कर रही थीं।

पुलिस ने 3 महिलाओं व 4 पुरूष पकड़े। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। आखिर ये लोग कितने सालों से ये टप्पेबाजी कर रही थी। अब तक ये कहां-कहां कितने लोगों से इस तरह रकम ऐंठ चुके हैं। लोगों का पुलिस क्राइम रिकॉर्ड भी चेक कर रही। बच्चा चोरी में पकड़ी गई मीनू उर्फ राधा पहले नकली नोट बाजार में चलाने वाले गैंग के लिए काम कर चुकी है। वह सहारनपुर से नकली नोट मामले में जेल भी जा चुकी है। मेरठ पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से मीनू का रिकार्ड मांगा है।

दिल्ली की सीमा ही बच्चा चोरी के साथ नकली नोटों को बाजार में चलवाने का काम मुख्य रूप से करती है। महिलाओं के जरिए फेक करेंसी को बाजार में चलवाती थी। महिलाओं को 300 असली नोट के बदले में 1 हजार नकली नोट देते थे। ये महिलाएं लाखों रुपए की फेक रकम बाजार में चला चुके हैं। SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी के मामले में 3 महिलाओं को अरेस्ट किया है। ये लोग बच्चा चोरी के अलावा टप्पेबाजी भी करते थे। इस मामले में मीनू उर्फ राधिका उसकी बहन अनीता, अन्नू, अन्नू के पति युसूफ और दिल्ली निवासी सीमा शामिल है। अभी कुल 7 लोगों को हमने हिरासत में लिया है, जिनसे टप्पेबाजी और बच्चा चोरी दोनों मामलों में पूछताछ हो रही है।
Next Story