भारत

NDA की देश में लहर!

Shantanu Roy
1 Jun 2024 4:24 PM GMT
NDA की देश में लहर!
x
बड़ी खबर
Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव Lok Sabha Election के लिए भारतीय जनता पार्टी BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने 400 पार का टारगेट रखा था. इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में ये सपना साकार होते दिख रहा है. इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में NDA को 371 से 400 सीटें मिलते दिख रही हैं. वहीं इंडिया गठबंधन को इस एग्जिट पोल में 109 से 139 सीटें मिलने का दावा दिया है.
आपको बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत डेढ़ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे है जो लगातार 3 बार प्रधानमंत्री के पद पर सम्मान के साथ विराजमान रहेंगे। देर शाम हो रहे एग्जिट पोल को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि देश के लिए ये गर्व की बात है जिसमें भारत की जनता से इस बार फिर से मोदी की गारंटी को चुना और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बिठाने का निर्णय लिया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए कुल 543 लोकसभा सीटों में से 371 से 401 सीटें जीतकर संसद में लगभग तीन-चौथाई बहुमत तक पहुंच सकता है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक अकेले बीजेपी को 319-338 सीटों के बीच जीत मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया ब्लॉक 109 से 139 सीटें जीत सकता है। जबकि निर्दलीय समेत अन्य को 28 से 38 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 46 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन को 40 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर, कांग्रेस को 21 फीसदी और अन्य को 38 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। पोल में सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों की 1,629 विधानसभा सीटों पर चयनित मतदान केंद्रों पर 1,79,190 मतदाताओं से ली गई थी। इनमें 92,205 पुरुष और 86,985 महिलाएं शामिल हैं।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को अकेले 319-338 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस 52-64 पर सिमटती दिख रही है। आम आदमी पार्टी 2-4, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 14-18, समाजवादी पार्टी 10-14, जद(यू) 11-13, डीएमके 15-19, टीडीपी 12-16, शिव सेना (यूबीटी) 10-12, शिव सेना (शिंदे) 5-7, बीजू जनता दल 4-6 और वाईएसआर कांग्रेस 3-5 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी इस बार एक भी सीट जीतती नहीं दिख रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सभी 26 सीटों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लगभग सभी सीटों, उत्तराखंड की सभी 5 सीटों और अरुणाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा में क्लीन स्वीप करने जा रही है। सबसे शानदार जीत उत्तर प्रदेश में हो सकती है जहां बीजेपी 62-68 सीटें जीत सकती है। उसके गठबंधन सहयोगी आरएलडी और अपना दल दो-दो सीटें जीत सकती हैं, जबकि समाजवादी पार्टी 10-16 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस 1 सीट जीत सकती है।

छत्तीसगढ़ लोकंसभा चुनाव न्यूज़ 24-टुडे के चाणक्य एग्जिट पोल में गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल ने गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा को 61 प्रतिशत वोट शेयर दिया है। इससे साफ है कि राज्य की सभी 26 सीटों पर पार्टी की जीत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में 2019 के चुनाव में भी भाजपा को सभी 26 सीटों पर जीत मिली थी। छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 59 प्रतिशत वोट शेयर है। कहा गया है कि पार्टी राज्य की सभी 11 सीटों पर विजयी होगी। पिछली बार पार्टी ने राज्य में 11 में से नौ सीटें जीती थीं। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान शनिवार को संपन्न हुआ और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद सबकी नजर एग्जिट पोल पर लगी थी। शनिवार शाम मतदान का समय समाप्त होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को बढ़त बताई जा रही है। हालांकि, पिछले चुनाव की तुलना में नुकसान का अनुमान लगाया गया है। रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 32 से 37 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि, इंडिया गठबंधन के खाते में 2 से 7 सीट आ सकती है। एक्सिस-माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 29-33 सीट मिल सकती है। जबकि, इंडिया गठबंधन के खाते में 7-10 सीट आ सकती है। इसमें भाजपा को 13-15, जदयू को 9-11, कांग्रेस को 1-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। लोजपा (रामविलास) को 5 सीट मिलने की बात कही गई है।

आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा को 13-15 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि, जदयू को 9-11 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 और राजद को 6-7 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी दो सीट जाने की संभावना है। बिहार में एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। बिहार की 40 लोकसभा सीट में भाजपा को 17, जदयू को 16, लोजपा (रामविलास) को 5 तथा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट दी गई थी। दूसरी ओर महागठबंधन में राजद ने 26, कांग्रेस ने 9 और वामपंथी दलों ने पांच सीट पर चुनाव लड़ा है। राजद ने अपने कोटे से तीन सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी थी। मुकेश सहनी की पार्टी ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 39 सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस को एक सीट मिली थी। राजद के खाता भी नहीं खुला था।


जयपुर लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए एग्जिट पोट में राजस्थान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस दो से सात सीटों पर जीत सकती है। इंडिया न्यूज डी-डायनेमिक्स ने एनडीए को पांच से सात सीटों का झटका लगने का अनुमान लगाया है। इसकेे मुताबिक एनडीए लगभग 20 सीटें जीत सकती है। आज तक के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए राजस्थान में 16 से 19 सीटें जीत सकती है, जबकि इंडिया ब्लॉक को पांच से सात सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को एक से दो सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने राज्य में एनडीए को 51 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 41 प्रतिशत वोट मिल सकता है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया है कि एनडीए को 16 से 19 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक के खाते में पांच से सात सीटें जा सकती हैं। रिपब्लिक-मैट्रिज ने एनडीए को 22-24 सीटें दी हैं। इंडिया ब्लॉक को तीन सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 21 से 24 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। गौरतलब है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए ने राजस्थान की सभी 25 सीटें जीती थीं।


लखनऊ लोकसभा चुनाव एक जून को संपन्न हो गया है। मतदान खत्म होते ही अलग-अलग एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। यूपी में लगभग हर जगह एनडीए को बढ़त मिलने के अनुमान जताए गए हैं। जबकि, विपक्षी इंडिया गठबंधन काफी पीछे नजर आ रहा है। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को यूपी की 80 में से 67 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य के खाते में तीन सीटें जाती नजर आ रही है। रिपब्लिक भारत (मैट्रिज) के एग्जिट पोल में भाजपा को यूपी में 69 से 74 सीटें मिल रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलती दिख रही है। जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 68 से 74 सीटें, इंडिया गठबंधन को 6 से 12 सीटें मिल रही है। इनके एग्जिट पोल में सिर्फ भाजपा को 64-70 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। सहयोगी अपना दल (एस) और रालोद को 2-2, सुभासपा को 1 सीट मिलने के अनुमान हैं। सपा को 5 से 11 और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। टाइम्स नाऊ-वीएमआर के एग्जिट पोल में एनडीए को 68-71 और सपा-कांग्रेस को 8-12 सीटें मिलने की संभावना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 62 सीटों पर विजय मिली थी। जबकि, उसकी सहयोगी अपना दल को दो सीटें मिली थी। एनडीए को कुल 64 सीटों पर कामयाबी मिली थी। जबकि, 10 सीटों पर बसपा, पांच सीटों पर सपा और महज एक सीट पर कांग्रेस को विजय मिली थी।


रांची लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 1 जून को संपन्न होने के साथ झारखंड को लेकर आए कई एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए का दबदबा बरकरार है। अब तक कुल चार एजेंसिय-चैनल ने झारखंड की 14 सीटों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों का ऐलान किया है। इनमें से तीन ने राज्य की 14 में से 12-13 सीटों पर एनडीए की जीत का अनुमान जताया है। एक एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 8 से 10 सीटें दी है। 2014 और 2019 के चुनाव में एनडीए ने झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल बता रहे हैं कि इस बार भी यही नतीजे दोहराए जाने वाले हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए एकतरफा जीत दर्ज करती दिख रही है। इसके मुताबिक, राज्य की 14 में से 13 सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही है। सिर्फ एक सीट पर 'इंडिया' गठबंधन को आगे बताया गया है। इसके मुताबिक कांग्रेस एक सीट पर जीत दर्ज करती दिख रही है। वहीं, सहयोगी दल झामुमो, राजद और माले को करारी हार झेलनी पड़ सकती है। पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भी एनडीए को 14 में से 13 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। जबकि, 'इंडिया' गठबंधन के खाते में मात्र एक सीट जाने का अनुमान है। इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 12 और 'इंडिया' गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि झारखंड में इस बार एनडीए को 2019 के चुनाव की तुलना में तीन से छह सीटों तक का नुकसान हो सकता है। पिछले चुनाव में एनडीए ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर कब्जा किया था। इस बार उनके खाते में आठ से दस सीटें ही जाती दिख रही हैं। हालांकि, इन आंकड़ों के अनुसार ओवरऑल एनडीए को अब भी 'इंडिया' गठबंधन की तुलना में बढ़त दिख रही है। इस एग्जिट पोल के नतीजे के अनुसार भाजपा को 8 से 10 सीटों और उसकी सहयोगी आजसू को एक सीट पर जीत हासिल हो सकती है। कांग्रेस को 2 से 3 और और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार 'अन्य' यानी निर्दलीय को भी एक सीट मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में वोट शेयरिंग के हिसाब से भी एनडीए को 1.6 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है। 2019 के चुनाव में एनडीए की वोट शेयरिंग 51.6 प्रतिशत थी। इस बार वोट शेयरिंग 50 प्रतिशत हो सकती है। दूसरी तरफ 'इंडिया' गठबंधन की वोट शेयरिंग में करीब 11 प्रतिशत का उछाल दिखाया गया है। पिछले चुनाव में झामुमो और कांग्रेस को मिलाकर कुल वोट प्रतिशत 30 था। इस बार इनका वोट प्रतिशत 41 पहुंचने का अनुमान है।

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के आम चुनाव में दिल्ली में 7-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार छह सीटें जीत सकती है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य द्वारा शनिवार को किए गए एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है। अपने इंडिया ब्लॉक के सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) के साथ चुनाव लड़ी कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट शेयर मिला। चुनाव में भाजपा ने इस बार छह नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। प्रवीण खंडेलवाल (चांदनी चौक), हर्ष दीप मल्होत्रा ​​(पूर्वी दिल्ली), योगेंद्र चंदोलिया (उत्तर-पश्चिम दिल्ली), रामवीर सिंह बिधुड़ी (दक्षिणी दिल्ली), कमलजीत सिंह सेहरावत (पश्चिम दिल्ली) और बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली) को उम्मीदवार बनाया गया था। केवल एक मौजूदा सांसद, अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्व दिल्ली से टिकट दिया गया था। आप ने चार निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारे और कांग्रेस ने शेष तीन सीटों पर चुनाव लड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा था कि "कांग्रेस पार्टी की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया, लेकिन आज उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वे दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।"

देहरादून उत्तराखंड में तमाम एग्जिट पोल बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं। राज्य में सभी पांच सीटों पर अनुमान के मुताबिक बीजेपी जीत का परचम लहराने जा रही है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें बीजेपी को मिल रही हैं। यानी लगातार तीसरी बार बीजेपी पांचों सीटों पर कब्जा करती दिख रही है। एक दूसरे पोल में पोलस्टार ने भी कहा है कि उत्तराखंड की पांचों सीटें बीजेपी के खाते में जा रही हैं। सी-वोटर के एग्जिट पोल में भी एक बार फिर बीजेपी राज्य में एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। इंडिया टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस बुरी तरह हार रही है और बीजेपी पांचों लोकसभा सीटों पर जीत रही है। वहीं उत्तराखंड के क्षेत्रीय चैनलों के सर्वे में भी तीसरी बार बीजेपी प्रदेशों की पांचों सीटों पर एक तरफा जीत दर्ज कर रही है। न्यूज़ 18 उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश के सर्वे में भी बीजेपी एकतरफा पांचों सीटें जीत रही हैं। न्यूज़ नेशन उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश के सर्वे में भी पांचों सीटें बीजेपी को मिल रही हैं। जी न्यूज़ उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश के सर्वे में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है, जबकि पांचों सीटों पर कमल खिलता दिख रहा है। इंडिया न्यूज़ सर्वे में भी बीजेपी को एक तरफा जीत मिल रही है। यानी कुल मिला कर अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।
Next Story