
x
Maharashtra महाराष्ट्र: रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए की जा रही ठगी के मामले में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय भारमल हनुमान मीणा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने अलीबाग से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी फर्जी गेमिंग ऐप्स जैसे एम999, परिमच और मधुर मटका समेत तीन गेमिंग ऐप्स के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उससे 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच की और यह खुलासा हुआ।
रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस फर्जी गेमिंग ऐप्स के जरिए लगभग 3000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस राशि को विभिन्न बैंकों से फ्रीज करवा दिया है, ताकि आगे की ठगी और पैसों की हेराफेरी को रोका जा सके।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने किया। उनकी निगरानी और रणनीति के चलते ही इतनी बड़ी सफलता हासिल हो पाई है। इस ऑपरेशन को पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि इस मामले में केवल आरोपी ही शामिल नहीं है, बल्कि इसके तार कई बड़े अधिकारियों और नेताओं से भी जुड़े हो सकते हैं। आगे की जांच से इस ठगी रैकेट में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल ने बताया कि आरोपी अलग-अलग लोगों के खातों में पैसा मंगवा रहा था। इन अकाउंटों में लाखों-करोड़ों की ट्रांजैक्शन की गई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये जिनके भी अकाउंट हैं, सभी सामान्य लोग हैं। इसके बावजूद इतना ट्रांजैक्शन होने के बाद भी बैंक ने अकाउंट को फ्रीज नहीं किया। एसपी का कहना है कि इसमें बैंक के कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, हर तरह से मामले की जांच की जा रही है जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा, उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायगढ़ पुलिसऑनलाइन गेमिंग ऐप ठगीएम999परिमचमधुर मटकाआंचल दलाल3000 करोड़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





