छत्तीसगढ़
दुर्गा पंडाल से लौटते समय युवक राहुल यादव की हत्या, मचा हड़कंप
Shantanu Roy
25 Sept 2025 10:08 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बीती रात दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गए युवक राहुल यादव (32 वर्ष) का शव आज सुबह कुड़ेली के पास सड़क पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पटना के वार्ड क्रमांक 13, परसापारा निवासी राहुल यादव बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकले थे। रातभर वह घर नहीं लौटे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। सुबह लगभग 8 किलोमीटर दूर कुड़ेली पास सड़क पर उनका शव पड़ा मिलने की जानकारी मिली।
शरीर पर गंभीर चोट के निशान
मौके पर पहुंची पटना पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया। शव के कान से खून निकल रहा था, वहीं चेहरे, सीने और पीठ पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
बाइक सवारों के साथ गया था राहुल
राहुल के भाई रहीम यादव ने बताया कि राहुल उन्नयन माध्यमिक शाला पटना में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वह शाम को बाजारपारा के एक बिरयानी सेंटर में भी काम करते थे। बीती शाम बिरयानी सेंटर से लौटने के बाद वह घर से यह कहकर निकले थे कि वे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे हैं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने चाचा के साथ घर लौट रहे थे, जब पटना के पानी टंकी के पास उन्हें दो बाइक सवार मिले। बाइक सवारों ने राहुल को अपने साथ चलने के लिए कहा। राहुल ने अपने चाचा को घर भेज दिया और बाइक सवारों के बारे में बताया कि ये मेरे कस्टमर हैं, मुझे घर छोड़ देंगे। इसके बाद राहुल वापस नहीं लौटा।
पुलिस की कार्रवाई
जांच अधिकारी ASI लवांग सिंह ने बताया कि शव सड़क पर मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि राहुल को साथ ले जाने वाले बाइक सवारों की पहचान की जा सके। राहुल शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि उन्हें राहुल के किसी से विवाद होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





