भारत
फेसबुक वाला प्यार...पैदल चलकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर फिर रचाई शादी, चारों तरफ हो रही चर्चा
jantaserishta.com
28 March 2024 2:52 PM IST

x
दोनों की शादी सोशल मीडिया में छाई हुई है।
कन्नौज: प्यार किया तो डरना क्या, यह एक फ़िल्म के नाम का टाइटल है। लेकिन यह टाइटल कब किसी के जीवन पर फिट बैठ जाए। यह कोई नहीं जानता, ऐसी ही प्रेम कहानी यूपी के कन्नौज जिले में थाना क्षेत्र के ग्राम ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और गुरसहायगंज कोतवाली के बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की है। जोकि उनकी लव स्टोरी पर सटीक बैठता है। इस समय दोनों की शादी सोशल मीडिया में छाई हुई है।
दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले सोसल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। लेकिन मंगलवार को प्रियंका घर के बंदिशें तोड़कर अपने प्रेमी सूरज पटेल के घर पहुंच गई और शादी कर हमेशा उसके घर में रहने की बात कही। जिसके बाद सूरज पटेल के परिजन भौचक्के रह गए। हालांकि सूरज के परिजनों को इस शादी से कोई एतराज नहीं था। लेकिन प्रियंका के मां और पिता को यह शादी मंजूर नही थी और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन दोनों बालिग होने के कारण पुलिस ने उनके मामले में हस्ताछेप करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने बुधवार को दौलत धाम मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की लव स्टोरी की शुरुआत किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह हुई। एक साल पहले फेसबुक के जरिए से दोनों की मुलाकात हुई। सूरज पटेल थाना क्षेत्र के ग्राम ख़बरामऊ निवासी है् जबकि प्रियंका कुशवाहा गुरसहायगंज कोतवाली के बरगांव निवासी है। पहले सूरज ने प्रियंका को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे प्रियंका ने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई। उन्हें मालूम नहीं पड़ा और दोनों ने शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला किया। इसी बीच प्रियंका के घरवालों को उसके अफेयर की जानकारी हो गई। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। क्षेत्र में यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





