भारत

दिल्ली में Himachal के मसले सुलझाने के लिए एक्सटेंशन

Shantanu Roy
1 Aug 2024 10:22 AM GMT
दिल्ली में Himachal के मसले सुलझाने के लिए एक्सटेंशन
x
Shimla. शिमला। हिमाचल सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह को एक साल का कार्यकाल और दिया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह ऊर्जा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार हैं। इनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2024 को पूरा हो रहा था। अब इन्हें अगले एक साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की शर्ते अलग से जारी होंगी। रामसुभग सिंह वर्तमान में हिमाचल
सरकार के दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ उलझे हुए कई मसले देख रहे हैं। बुधवार को राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त अंडर सेक्रेटरी डा. किरण शर्मा को छह महीने के लिए री-इंगेज किया है। उनकी रिटायरमेंट भी बुधवार को ही थी। इसके अलावा राज्य सचिवालय में दो अनुभाग अधिकारियों को अंडर सेक्रेटरी के तौर पर प्रमोट किया गया है। इनमें हेमराज शर्मा और नरेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं।
Next Story