
x
Baddi. बद्दी। बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की बदहाली के खिलाफ बुधवार सुबह श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल और लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल नंगे पांव कीचड़ से सनी सडक़ों पर उतरे। टोल बैरियर से रेडलाइट चौक तक करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर उन्होंने आमजन, बच्चों और कर्मचारियों की पीड़ा को खुद महसूस किया। दोनों नेताओं ने कहा कि वे जानना चाहते थे कि इस मार्ग पर रोज निकलने वालों को क्या-क्या कठिनाइयां होती हैं। उन्होंने कहा की आज हमारे कपड़े और जूते तो खराब हुए पर जो रोज इस रास्ते से गुजरते हैं, उनके दिल पर क्या गुजरती होगी।
जिंदल और पटियाल ने केंद्र के मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय सांसद सुरेश कश्यप को सडक़ की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और सीएम सुक्खू व अन्य बड़े नेता भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन फिर भी हालात नहीं बदले। लोगों ने भी बताया कि बारिश में गड्ढें पानी से भर जाते हैं। उधर, डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नई एजेंसी को कार्य सौंपा गया है। सडक़ को ऊंचा उठाने और पेवर सीमेंट ब्लॉक बिछाने की योजना तैयार है, जिससे आमजन को राहत मिल सकेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





