भारत

शिप्रा नदी में हुए धमाके, पानी मे धुआं निकलने के साथ-साथ दिखा चमकदार रोशनी

Apurva Srivastav
7 March 2021 11:42 PM IST
शिप्रा नदी में हुए धमाके, पानी मे धुआं निकलने के साथ-साथ दिखा चमकदार रोशनी
x
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से करीब पांच किलोमीटर दूर त्रिवेणी क्षेत्र में शिप्रा नदी में शनिवार को कुछ धमाके हुए

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से करीब पांच किलोमीटर दूर त्रिवेणी क्षेत्र में शिप्रा नदी में शनिवार को कुछ धमाके हुए, जिससे धुआं निकलने के साथ-साथ चमकदार रोशनी एवं पानी को उछलते हुए भी देखा गया। मामले की जांच जारी है। इसका वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने रविवार को बताया कि कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने यह पूरी घटना देखी है और प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि नदी में कुछ धमाके होने के बाद रोशनी होती है और पानी उछलता है। इसके अलावा, वहां पर धुआं भी नजर आ रहा है।
सिंह ने बताया कि रविवार को हमें इसका पता चलते ही हमने घटनास्थल का तुरंत मुआयना किया। उन्होंने कहा कि यह धमाके जमीन में नहीं, पानी में हुई है इसलिए यह और भी चिंताजनक है। सिंह ने बताया कि उज्जैन के भूवैज्ञानिकों को भी इस मामले का कारण पता करने को कहा गया है और वे जांच में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि सोमवार को इंदौर के भूवैज्ञानिकों का दल भी यहां पहुंच जाएगा और जांच करेगा।
सिंह ने बताया कि इसके अलावा, हमने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को भी इस घटना के बारे में ई-मेल कर सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐहतिहयाती तौर पर फिलहाल त्रिवेणी क्षेत्र के नदी घाटों पर दर्शनार्थियों का स्नान दिया गया है और पुलिस बल को तैनात कर दिया है, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।


Next Story