भारत

घुरकड़ी चौक के जाम से हर कोई बेहाल

Shantanu Roy
14 Jun 2026 4:08 PM IST
घुरकड़ी चौक के जाम से हर कोई बेहाल
x
Mataur. मटौर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 घुरकड़ी चौक में भारी जाम लग रहा है। पिछले दो दिन से घुरकड़ी चौक में जाम लगना आम बात हो गई है। सुबह 10:00 बजे से शाम को 9:00 बजे तक जाम लगा रहता है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाहर से आए यात्री भी इस जाम में बड़े परेशान हो रहे हैं, क्योंकि वह यहां घूमने के लिए आते हैं और जब घुरकड़ी चौक पहुंचते हैं, तो उनके तीन से चार
घंटे खत्म हो जाते हैं, जिसके कारण लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का भी कहना है कि सरकार को इस जाम से निजात दिलाना चाहिए, ताकि आम जनता और स्थानीय दुकानदार को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े, इस जाम में एंबुलेंस इत्यादि भी फंस रही है, उनको निकालने का कोई भी अलग रास्ता नहीं है। प्रशासन जल्द से जल्द यहां नए पुल का निर्माण करवाए। पुलिस विभाग द्वारा भी यहां पर तीन से चार पुलिस कर्मी लगाए गए हैं, लेकिन फिर भी जाम खुल नहीं रहा है। बता दें कि भारत- अफगानिस्तान मैच के चलते भी यहां जाम ज्यादा लग रहा है।
Next Story