भारत

हल्की सी बारिश से बाहर आ गई नालियों की गंदगी

Shantanu Roy
30 May 2026 3:47 PM IST
हल्की सी बारिश से बाहर आ गई नालियों की गंदगी
x
हमीरपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हमीरपुर के लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश ने राहत पहुंचाई है, तो वही नगर निगम के प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। थोड़े से समय के लिए हुई तेज बारिश से शहर में नालियों की गंदगी सडक़ मार्ग पर आकर फैल गई। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नालियों की सफाई सही ढंग से नहीं होती है। बारिश से आए पानी के लड ने गंदगी को नालियों से निकालकर सडक़ मार्ग पर पहुंचा दिया। गंदगी के बीच सडक़ मार्ग से गुजरने में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम के समय आसमान अचानक काले बादलों से घिर गया तथा झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश का दौर लंबा नहीं चला लेकिन गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।

पिछले करीब एक सप्ताह से हमीरपुर जिला का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक जाकर पहुंच रहा था जिस कारण लोगों के पसीने छूट रहे थे। दोपहर के समय तो लोगों को घरों से बाहर निकल पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था। घर के कामकाज भी सुबह व शाम के समय ही निपटाए जा रहे थे। लोग उ मीद लगाए बैठे थे कि जल्द बारिश हो और गर्मी से राहत मिले। वहीं किसान भी अच्छी बारिश की उ मीद लगाए हुए हैं। किसानों के मन मुताबिक बारिश तो नहीं हुई, लेकिन गर्मी से राहत दिलाने में जरूरी कारगर सिद्ध हुई है। बता दें कि हमीरपुर जिला में लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे काफी परेशान हैं। वहीं बादल बरसे। किसानों ने भी बारिश को सब्जी इत्यादि की फसल के लिए लाभदायक बताया।
Next Story