भारत

नृत्य-प्रस्तुतियों से जमाया रंग

Shantanu Roy
22 Jun 2026 4:27 PM IST
नृत्य-प्रस्तुतियों से जमाया रंग
x
Nahan. नाहन। विश्व संगीत दिवस पर नाहन में सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल नाहन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। निर्णायक मंडल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल व सिरमौर जिला की लोक संस्कृति यहां की धरोहर है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इस लोक संस्कृति से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचली व सिरमौर जिला की लोक संस्कृति से जुड़े रहने से जो युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति
अपनापन आएगा।


वह इस लोक संस्कृति को जीना जिंदा रखने में मदद कर सकता है। प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक डांस व गायन की प्रस्तुति भी दी गई। मंच संचालन विशाल कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि व नाहन नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित भी किया गया। फिल्मी व पहाड़ी लोक गीतों पर जमकर डांस व गायन की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रो. रवि शर्मा, प्रो. किरण बाला शर्मा, डा. मनोज कुमार, जितेंद्र थापा, गणेश गुरंग, लीना साही व ओम प्रकाश शर्मा ने बतौर जज प्रतिभाओं के हुनर को परखा। विजेताओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Next Story