
x
Chamba. चंबा। एनएचपीसी के क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत में नगर राजभाषा कार्यान्व्यन समिति डलहौजी की वर्ष 2026 की पहली छिमाही बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एनएचपीसी के क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यपालक निदेशक एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति डलहौजी के अध्यक्ष राजिल व्यास ने की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वनयन समिति,डलहौजी की राजभाषा पत्रिका ‘हिम भाषा’ के ग्यारहवें अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यपालक निदेशक राजिल व्यास ने अपने संबोधन में सभी सदस्य कार्यालयों में राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए कहा। यह नराकास ‘क’ क्षेत्र में स्थिात है और भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसार ’क’ क्षेत्र में स्थित कार्यालयों को अपना सरकारी कार्य शत-प्रतिशत हिंदी में ही करना होता है, इसलिए हमें अपने सरकारी कार्य में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।
हिंदी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं है बल्कि हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है। उन्होंने कहा कि नराकास की बैठकों में सदस्य कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक के दौरान नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति डलहौजी के सदस्य सचिव देश राज ने पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से राजभाषा के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी। उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दिनेश सिंह के धन्यावाद ज्ञापन के साथ हुआ। बैठक में अमरीक कुमार समूह महाव्रबंधक (सिविल) क्षेत्रीय कार्यालय, बनीखेत, मदन लाल शर्मा, सेवा-दो पावर स्टेशन प्रमुख, शिवप्रसाद राठौर चमेरा-एक पावर स्टेघ्शन प्रमुख, टिकेश्वर प्रसाद, चमेरा- तीन पावर स्टेशन प्रमुख, डा. रणवीर सिंह, राठी महाप्रबंधक (चिकित्सा, सेवाएं) के अलावा सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





