भारत

वायनाड हादसे में रिवालसर का इंजीनियर लापता

Shantanu Roy
8 July 2026 5:58 PM IST
वायनाड हादसे में रिवालसर का इंजीनियर लापता
x
Rewalsar. रिवालसर। वायनाड की निष्ठुर मिट्टी में रिवालसर का होनहार इंजीनियर लापता है। इस हादसे से इंजीनियर राहुल शर्मा के घर में सन्नाटा पसर गया है और आंसुओं का ऐसा सैलाब आया है जिसे कोई चाहकर भी रोक नहीं पा रहा है। बीमार मां मंजू देवी और लापता इंजीनियर की पत्नी चाहकर भी कुछ बोल नहीं पा रही हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाई रोहित दुबई से सीधे बेंगलुरु आ रहा है और पिता रूपदेव रिवालसर से चंडीगढ़ होते हुए बेंगलुरु जा रहे हैं। यहीं से एक पिता और एक भाई अपने जज्बातों को नियंत्रित करते हुए वायनाड के लिए टैक्सी से निकलेंगे। इस हादसे की सूचना पिता रूपदेव को राहुल की कंपनी में ही मकैनिकल विंग में तैनात सोनू के पिता ने जैसे ही वैसे ही रूपदेव के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद रूपदेव ने अपने रिश्तेदार रामवीर को साथ लिया और चंडीगढ़ के लिए
रवाना हो गए।


यहीं से रूपदेव फ्लाइट से बेंगलुरु जाएंगे। पिता रूपदेव बताते हैं कि सुबह ही बेटे राहुल शर्मा से बात हुई थी। पिता रूपदेव को फोन पर कहा कि पापा में ड्यूटी पर जा रहा हूं, अपना ख्याल रखना। इस समय तब शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यही उनकी आखिरी बातचीत होगी। शाम ढलते-ढलते रिवालसर विकासनगर के ढोह का यह मेधावी इंजीनियर वायनाड़ की भारी बारिश और ढहती मिट्टी के चंगुल में लापता हो गया। घर पर अब सिर्फ खामोशी है, मां की बीमारी और परिवार की टूटती आस आंखों से नीर बनकर बह रही है। राहुल शर्मा अभी मार्च महीने में ही परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी के बाद खुशी-खुशी काम पर लौटे थे। नई जिंदगी की शुरुआत, नई उम्मीदें और परिवार की खुशियों को संवारने का सपना, सब कुछ एक पल में मिट्टी के नीचे दब गया। पिता रूपदेव शर्मा और साले रामवीर पहले ही चंडीगढ़ से बेंगलुरु की फ्लाइट पकडक़र वायनाड के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां पहुंचकर दूसरे बेटे रोहित के साथ, जो दुबई से विशेष रूप से बेंगलोर आ रहा है, टैक्सी लेकर सुबह तक हादसा स्थल पर पहुंचने वाले हैं।
Next Story