
x
Hamirpur. हमीरपुर। नेशनल हाईवे-103 पर भिड़ा क्षेत्र पर मार्ग पर फैला हुआ ईजन ऑयल दोपहिया वाहनों की जान का दुशमन बना हुआ है। तीखे मोड़ पर खराब हुए बड़े वाहन से निकला ईंजन ऑयल सडक़ मार्ग पर फैलने से आधा दर्जन दोपहिया वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गए। एक के बाद एक वाहन स्किड हो रहा था। यहां तक की चौपहिया वाहन भी यहां बे्रक लेकर ऑउट आफ कंट्रोल होते नजर आए।
दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे युवकों ने जैसे ही मोड़ काटा वैसे ही वाहन ऑयल के ऊपर से स्किड हो गया तथा दोनों सवार सडक़ मार्ग के बीच जाकर गिरे। इसमें चालक को चोटें आई हैं तथा इसके कपड़े भी ऑयल की वजह से काले हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को पानी पिलाया तथा हाल चाल पूछा। यहां पर एक के बाद एक दोपहिया वाहनों के स्किड होने का सिलसिला जारी रहा। कोई वाहन स्किड होने से बाल बाल बचा तो कोई स्किड होकर सडक़ पर ही लुढक़ गया। हर कोई यहां पैदा हुए हालातों को देखकर हैरान था।
लोगों का कहना था कि वाहन से इंजन ऑयल का रिसाव हुआ है तो इसे साफ किया जाना चाहिए था ताकि हादसों का खतरा पैदा न होता। बता दें कि भिड़ा के पास तीखे मोड़ पर एक बड़ा वाहन अचानक खराब हो गया। इसके अंदर से ईंजन ऑयल का भारी रिसाव हुआ तथा सडक़ मार्ग चिकना हो गया। खराब हुए वाहन को मेकेनिक ने ठीक किया तथा वाहन यहां से चला गया लेकिन मार्ग पर पड़ा ईंजन ऑयल चौपहिया वाहनों की वजह से करीब 40 मीटर सडक़ मार्ग तक फैल गया। इस कारण सडक़ चिकनी हो गई और दोपहिया वाहन स्किड हुए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





