भारत
अपने ससुराल में जहरीला पदार्थ खाकर खत्म कर ली जिंदगी, नौ साल पहले की थी लव मैरिज
jantaserishta.com
24 Oct 2025 10:07 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
सोनीपत: हरियाणा में सोनीपत के गांव कालुपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं,जहां एक शख्स ने अपने सुसराल में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतक शख्स राकेश राजस्थान का रहने वाला था और सोनीपत के गांव कालुपुर की रहने वाली पूजा से 9 साल पहले उसने लव मैरिज की थी. फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने सुसराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि राजस्थान के भादरा के रहने वाले राकेश की पूजा की साथ पहले दोस्ती हुई और फिर नौ साल पहले पूजा से ही उसने लव मैरिज की थी. दोनों के बीच कुछ दिनों पहले आपसी विवाद के कारण पूजा अपने घर कालूपुर में वापस आ गई थी. राकेश के परिजनों का आरोप है कि पूजा ने राकेश से सब्जी के नाम पर पैसे लिए और सोनीपत अपने घर आ गई.
राकेश जब उसे वापस लेने के लिए आया तो तो पूजा के परिवार ने उसे प्रताड़ित किया जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है. राकेश ने अपने भांजे को फोन पर बातचीत में अपनी पत्नी के दोनों भाई ,मां ,एक भाई की पत्नी और उसके मामा पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे.
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी राजपाल ने बताया कि राजस्थान के भादरा के रहने वाले राकेश ने सोनीपत के रहने वाली पूजा के साथ 9 साल पहले लव मैरिज की थी और उसने ससुराल में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों की शिकायत के बाद ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





