
x
फाइल फोटो
श्रीनगर (आईएएनएस)| दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अहवाटू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "मारे गए दो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की पहचान बटपोरा, कुलगाम के मोहम्मद शफी गनी और टाकिया गोपालपोरा, कुलगाम के मोहम्मद आसिफ वानी उर्फ यावर के रूप में हुई है। मुठभेड़ वाली जगह से दो एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।"
कुलगाम में दो दिन के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ थी। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बटपोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।
मंगलवार की मुठभेड़ पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू हुई थी।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





