मुठभेड़: जवानों का साथ दे रहे डॉग फैंटम को लगी आतंकवादियों की गोली, शहीद हुआ

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान के दौरान गोली लगने से सेना के 4 साल के कुत्ते ‘फैंटम’ की मौत हो गई। यह मेल बेल्जियन मैलिनोइस नश्ल का था, जो सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास खौर इलाके में मारा गया। सैनिकों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान बहादुर कुत्ते ने सर्वोच्च बलिदान दिया। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'जैसे ही हमारे सैनिक घिरे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तभी फैंटम दुश्मन की गोलीबारी का निशाना बन गया। इससे वह बहुत गंभीर रूप से घायल हो गया था।'
#WATCH | Akhnoor Encounter, J&K: Search operation enters second day after one terrorist has been gunned down and two have been hiding after firing upon an Army convoy near Asan, Sunderbani Sector yesterday. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/htmGJq6J00
— ANI (@ANI) October 29, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





