भारत

सुबह-सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना ने की इलाके की घेराबंदी, 1 जवान शहीद

jantaserishta.com
2 July 2021 8:12 AM IST
सुबह-सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना ने की इलाके की घेराबंदी, 1 जवान शहीद
x

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस आशय की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों का एक जवान शहीद हो गया है वहीं एक आतंकी के भी मारे जाने की सूचना है. इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि पुलवामा स्थित हाजिन राजपोरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि इलाके में कुछ आतंकी हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जानकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध ठिकाने पर पहुंचे, आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और भारी गोलाबारी की.

समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी. जानकारी के मुताबिक मौके पर चार आतंकियों के होने की सूचना है. एनकाउंटर में सेना, पुलवामा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story