भारत

त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, ढेर किये और दो आतंकी

jantaserishta.com
25 Dec 2021 6:55 PM IST
त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, ढेर किये और दो आतंकी
x
बड़ी खबर

जम्मू कश्मीर: त्राल में हुए एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं. आईजी कश्मीर जोन विजय कुमार के मुताबिक त्राल के हरदुमीर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए गए हैं.

एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर इलाके में संदिग्ध आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. आतंकियों की तरफ से हुई फायरिंग के बाद एनकाउंटर शुरू हो गया और अब तक दो दहशतगर्दों के मारे जाने की खबर है.
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था. कल अरवानी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा बल जैसे ही आतंकियों के करीब पहुंचे तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. मारे गए आतंकी की पहचान शहजाद अहमद सेह के रुप में हुई थी. यह आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से ताल्लुक रखता था.
बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में काफी तेजी आयी है. आतंकी लगातार आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं वहीं पुलिस के जवानों पर भी हमला कर रहे हैं. बीते बुधवार कश्मीर घाटी में हुए दो आतंकी हमलों में एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य हमले में पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story